
CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से बहुत जल्द CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन को भरकर जमा कर दें।
जानकारी दे दें कि उम्मीदवार 24 अक्टूबर, 2025 तक csirnet.nta.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2025 है। सुधार विंडो 27 से 29 अक्टूबर, 2025 तक खुली रहेगी।
CSIR UGC NET 2025 के लिए कैसे करें अप्लाई
नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन करने हेतु डायरेक्ट लिंक
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1150 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल)* के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये का शुल्क देना होगा।
कब होगी परीक्षा?
CSIR UGC NET 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, दूसरी शिफ्टा दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




