
कोसा नगर, भिलाई — दीपावली के शुभ अवसर पर कोसा नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जहां प्रदेश के लोकप्रिय जननेता डॉ. जय प्रकाश यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने कुल देवी-देवता की पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में दीप जलाकर शांति, समृद्धि एवं सद्भाव का संदेश दिया।
पूजा के उपरांत मंदिर परिसर दीपों की झिलमिल रोशनी से जगमगाने लगा। स्थानीय लोगों में उल्लास और उमंग का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र से उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि डॉ. यादव की लोकप्रियता लोगों के दिलों में कितनी गहराई से बसी है।
विशाल जनसमूह की मौजूदगी ने दीपोत्सव को एक ऐतिहासिक स्वरूप दिया। इस अवसर पर मिठाइयों का वितरण किया गया, बच्चों और वृद्धजनों ने मिलकर उल्लासपूर्वक दीपावली मनाई। चारों ओर खुशियों की फुहार और उत्सव का वातावरण छा गया। लोगों ने कहा – “यह दीपावली वास्तव में जनता के नेता की दीपावली थी,” क्योंकि डॉ. यादव ने सामाजिक सद्भाव, जागरूकता और मानवता के दीप जलाने का संदेश दिया।
जनसमूह में यह भावना प्रबल रही कि डॉ. जय प्रकाश यादव की यही जनता से जुड़ी सादगी, सेवा भावना और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें सबका प्रिय बनाता है।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि दिलों में रौशनी और सद्भाव फैलाने का पर्व है।”
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने डॉ. यादव के इस जनसंपर्क और सेवा भाव की भरपूर सराहना की और सभी ने उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सद्भाव का दीप सतत जलता रहे, ऐसी कामना की।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




