
दुर्ग – दिनांक 11.10.2025 को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर बनाए गए ओवरब्रिजों के नीचे अनियमित रूप से पार्क की जा रही वाहनों को हटाने हेतु कार्यवाही की गई तथा संबंधित वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही सड़क किनारे कपड़े अथवा अन्य सामग्री की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी अपने दुकानों को सड़क से हटाने हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 12.10.2025 (रविवार) को सुपेला संडे बाजार के दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़ी की जा रही वाहनों पर ई-चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई ।
दीपावली पर्व के मद्देनज़र सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “ऑपरेशन सुरक्षा” के अंतर्गत विशेष दल गठित किए गए हैं, जो रात्रिकालीन समय में ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों की निगरानी एवं जांच कर रहे हैं। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कठोर चालानी कार्यवाही की जा रही है तथा ऐसे वाहनों को जप्त कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
इसके अतिरिक्त छावनी चौक ओवरब्रिज के नीचे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों के अनधिकृत रूप से खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसे देखते हुए अब उस स्थान पर बसों को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी क्रम में दिनांक 11.10.2025 को पूरे दिन के दौरान यातायात नियम उल्लंघन पर निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई—
• बिना हेलमेट वाहन चलाने पर : 62
• ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में : 25
• रैश ड्राइविंग पर : 12
• नो पार्किंग पर : 25
• बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर : 12
• ट्रिपल सवारी पर : 20
• अन्य उल्लंघन : 149
कुल 305 चालानी कार्यवाही की गई, जिनसे ₹97,000 की राशि वसूल की गई।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें एवं सड़क सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




