छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार का जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 देश एवं आम जनमानस के हित को लेकर लिया गया ऐतिहासिक निर्णय -सुरेंद्र कौशिक…

दुर्ग – गंजपारा सदर गौरव पथ मंडल की जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 एवं आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला में उनके साथ जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल के कार्यक्रम के निमित्त प्रभारी राजीव पांडेय, अशोक अग्रवाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नितेश साहू उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यशाला के पश्चात राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा के नेतृत्व के निर्देशानुसार जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 को लेकर दुर्ग शहर के व्यापारियों से भेट कर जीएसटी के बदलाव होने से आम जनमानस एवं व्यापारियों के राहत के बारे में चर्चा की गई और आम जनमानस को इसका लाभ बताने का आह्वान व्यापारियों से किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार एवं जिला भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार ने जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 ऐतिहासिक फैसला लिया है आप सभी जानते हैं इसे आमजन मानस के जीवन में एक ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने से पहले तक भारत में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे। इसके अलावा राज्य सरकारें भी मनमाने ढंग से कभी भी कोई भी कर आरोपित कर देती थी।

पिछले वर्ष 12 लाख सालाना की आय पर टैक्स नहीं लागू करने का निर्णय लेने के बाद अब जीएसटी में चार स्लैब के बदले दो ही स्लैब रखने, सभी उपयोगी वस्तुओं पर कर शून्य करने और अनेक उत्पादों में कर 10 प्रतिशत तक कम कर देने से अब वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था अब जनता के लिए रामराज्य लाने वाला साबित होगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित में बड़े-बड़े फैसले लेने की ताकत रखते हैं। कोई भी फैसला होता है तो उसमें टैक्स का बेस बढ़ता है। टैक्स का पैसा या तो सरकार की जेब में जाता है या फिर जनता की जेब में जाता है। सरकार अब अपने जेब में न लेकर जीएसटी में बदलाव करके जनता की जेब में पैसा डाल रही है। जनता की जेब में पैसा जाने से उनकी खरीदी करने की क्षमता बढ़ती है।

आज भारतीय जनता पार्टी अपने सर्वोच्च शिखर की ओर अग्रसर है और उसका श्रेय जाता है हमारे भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक जनसंघ संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को जनसंघ की स्थापना थी तब जनसंघ प्रतीक चिन्ह दिया था।

तब लोग कहते थे कि दिया में तेल नहीं सरकार चलाना खेल नहीं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने खून से दिए को प्रज्वलित करके रखा और दिए आज कमल के फूल के रूप में पूरे हिंदुस्तान में मिला हुआ है आप सभी का सौभाग्य है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकरता है मैं आप सभी से आहवन करता हूं कि नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी 2.0 के फायदे को आम जनमानस के बीच लेकर जाएं।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि आज हमारा देश आत्मनिर्भर बनने के मार्ग पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने कई ऐसे जनहित कार्य निर्णय लिए हैं जिसके दूरगामी परिणाम स्वरूप आज हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है।

आज उद्योग के क्षेत्र पर देखें रक्षा के क्षेत्र पर देखें कृषि के क्षेत्र पर देखें अंतरिक्ष क्षेत्र पर देखें तो हमारा देश आत्मनिर्भर बन चुका है कोई समय था हमारा देश आयातक देश की श्रेणी पर आता था पर आज हम निर्यातक देसो की श्रेणी में खड़े हैं रक्षा के क्षेत्र में भी हम निर्यातक बन चुके हैं कोई समय था कि हम देश युद्ध के लिए हथियारों की खरीदी के लिए दूसरे देश पर निर्भर रहते थे पर आज हम स्वयं हथियारों का निर्माण कर रहे हैं और दूसरे देशों को भेज भी रहे हैं।

जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के रूप में शपथ ली थी तब हमारा देश की आर्थिक व्यवस्था विश्व में 14 स्थान पर थी पर उनके कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पूरे विश्व में खड़ा है और उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है आप सभी से आग्रह करता हूं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम को सफल बनाते हुए देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहभागिता सुनिश्चित अवश्य करें।

आयोजित कार्यशाला को जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नितेश साहू एवं अध्यक्षीय उद्बोधन मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढा ने दिया। आयोजित कार्यशाला का संचालन राकेश दुग्गड ने किया।
आयोजित कार्यशाला में गणेश निर्मलकर लीलाधर पाल विक्रम सिंह ठाकुर ईश्वर देवांगन कुलवंत भाटिया आदिति खरिया हेमंत नेमा कुंदन साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button