कैरियररोजगार

RRB NTPC Graduate Vacancy: रेलवे में 8850 वैकेंसी, स्टेशन मास्टर समेत इन पदों पर नौकरी का मौका….

RRB NTPC Graduate Vacancy: रेलवे में सरकारी नौकरी चाह रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत कुल 8850 पदों पर भर्ती होगी. जिसमें 615 वैकेंसी स्टेशन मास्टर की है. यह भर्ती ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक चलेगी. आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती होगी. इन पदों पर कुल 5,817 वैकेंसी है. इसके अलावा अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों की भर्ती जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क पदों पर होगी. इन पदों पर कुल 3,058 वैकेंसी है.

उम्र सीमा

एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल: न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 36 साल. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (12वीं पास): न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 33 साल है. अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट मिलेगी.

अप्लीकेशन फीस

जनरल/ओबीसी/इडब्लूएस कैंडिडेट- 500 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला/एक्स सर्विसमैन- 250 रुपये

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button