chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: 37 पौव्वा अवैध शराब के साथ वैशाली नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया शराब तस्कर, जाने पूरा मामला…

दुर्ग/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 03.10.2025 को मुखबीर प्राप्त सूचना के आधार पर शिवा सोनकर उर्फ शिवा निवासी कैम्प वन प्रेमनगर थाना वैशाली नगर को रामनगर मुक्तिधाम गेट न0 02 के पास से घेराबंदी कर पकड़ा जाकर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में 37 पौव्वा देशी मसाला शराब किमती 3700/- रूप्ये एवं बिक्री रकम 500 रूप्ये कुल जुमला किमती 4200/- रूप्ये को समक्ष गवाहो के कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-327/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी शिवा सोनकर उर्फ शिवा पिता स्व0 कल्लु सोनकर उम्र 34 वर्ष साकिन कैम्प-1 प्रेमनगर वार्ड न0 28 को दिनांक 03.10.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भुमिका रही।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button