Site icon जनता की कलम

2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन…

2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन...

R.O. No. - 13538/42

दुर्ग – 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिमा की सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम दुर्ग शहर के हिंदी भवन के समीप महात्मा गांधी के प्रतिमा पर एवं पोटिया रोड में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पांडेय, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती उषा टावरी, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में असहयोग आंदोलन कर देश की आजादी में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया थाअसहयोग आंदोलन मुख्य रूप से महात्मा गांधी द्वारा ब्रिटिश सरकार से असहयोग करने और स्वशासन प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया था।

यह भारत का पहला राष्ट्रव्यापी आंदोलन था जिसने सविनय अवज्ञा और सत्याग्रह के सिद्धांतों का उपयोग करके ब्रिटिश शासन का विरोध किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जय जवान जय किसान के नारे से 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देशवासियों और उनके सैनिकों का मनोबल बढ़ाया यह आज भी राष्ट्र की भावना को दर्शाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी ने कृषि और दुग्ध उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जिसके लिए उन्होंने हरित क्रांति में भी योगदान दिया था आज देश की दोनों महान विभूतियों का जन्म जयंती के अवसर पर मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन अर्पित करता हूं और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान आप सभी से करता हूं।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विगत 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्म दिवस से चलाया जा रहा है जो आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर लाल बहादुर शास्त्री जी तक चलाया गया।

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ स्वच्छता के कार्यक्रम से जन जागरूकता भी चलाई गई जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने आगे कहा कि महात्मा गांधी अपने जीवन में सदैव अहिंसा का मार्ग अपनाया था और वे अन्य लोगों से इस मार्ग पर चलने की अपेक्षा करते थे।

गांधी ने लंदन से वकालत की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद 1893 में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के अधिकारों के लिए सत्याग्रह सिद्धांत के जरिए अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाया था।महात्मा गांधी ने भारत आने के बाद कई मुद्दों पर जन चेतना को विकसित करने के लिए कई नई पहल की थी जिसमें स्वराज, अस्पृश्यता के खिलाफ आवाज, महिलाओं के अधिकार और किसानों के हितों को साधने जैसे कई कार्यक्रम चलाए।

उन्होंने स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता की स्वदेशी अपनाने का भी आह्वान किया था पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री वह अपनी सादगी ईमानदारी और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे साधारण पृष्ठभूमि से आकर देश के प्रधानमंत्री बने और यह साबित किया कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह कितना भी छोटा क्यों ना हो बड़े पद को सादगी से निभा सकता है चुनौती पूर्ण समय में उनके नेतृत्व ने देश को एक मजबूती प्रदान की थी।

R.O. No. - 13538/42

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंती के अवसर पर मैं समस्त भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला की ओर से होने कोटि-कोटि नमन करता हूं और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आहवन भाजपा कार्यकर्ताओं से करता हूं।

छत्तीसगढ़ खादी ग्राम उद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने अवसर पर कहा कि हर साल 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती मनाता है। क्योंकि आज से 156 साल पहले, इसी दिन उस व्यक्ति का जन्म हुआ था, जिसे हम ‘बापू’ और ‘राष्ट्रपिता’ के नाम से भी जानते हैं।

जिन्हें लोग गांधी जी कहते हैं। जिन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि प्राप्त हुई। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में महात्मा गांधी की जयंती (जन्मदिवस) को अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जून 1964 में, शास्त्री ने जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के प्रधान मंत्री की भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी।

1965 के युद्ध के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिया गया नारा “जय जवान जय किसान” है।प्रधान मंत्री के रूप में अपने अपेक्षाकृत कम समय के बावजूद, लाल बहादुर शास्त्री ने भारतीय राजनीति और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी, जो अपनी सादगी, ईमानदारी और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। भारत के इतिहास में एक चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान उनके नेतृत्व का सम्मान और प्रशंसा की जाती रही है।

आज देश की दोनों महान विभूतियों के जन्म जयंती के अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह परिहार अशोक राठी राजीव पांडेय कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली प्रवक्ता दिनेश देवांगन ,सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव मंडल भाजपा अध्यक्ष कौशल साहू ,

बंटी चौहान, कमलेश फेकर,महेंद्र लोढ़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल जैन सतीश समर्थ दीपक चोपड़ा मनोज टावरी मीना सिंह पार्षद मनीष साहू गुलाब वर्मा मनोज सोनी सरिता चंद्राकर कमल देवांगन संदीप भाटिया अनिल यादव विक्रम सिंह ठाकुर झरना वर्मा प्रीति साहू मीनाक्षी महोबिया चंद्र प्रकाश साहू नितेश जैन उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version