Site icon जनता की कलम

भिलाई बिरादरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

भिलाई बिरादरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

R.O. No. - 13538/42

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की इस्पात बिरादरी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2025 को भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में प्रातः 8.00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और इस्पात बिरादरी कि ओर से संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र ने पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजना) एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीन निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) विपिन गिरी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनीता द्विवेदी, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) विजय कुमार बेहेरा,

मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस- 3) प्रमोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त)  राजीव महेन्द्रु, महाप्रबंधक (संपर्क प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग) अमूल्य प्रियदर्शी सहित विभिन्न विभागों के प्रभारी महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं सेफी प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में संयंत्र कार्मिक उपस्थित थे।

प्रार्थना सभा की शुरुआत निदेशक प्रभारी श्री महापात्र द्वारा महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं इस्पात बिरादरी के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को नमन किया।

R.O. No. - 13538/42

इस अवसर पर बापू की प्रातःकालीन प्रार्थना का संगीतमय प्रस्तुतीकरण पी.टी. उल्लास कुमार द्वारा किया गया। साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्मग्रंथों से पाठ किया। आचार्य जयवेद शास्त्री ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया, हाफ़िज़ अनवर ने पवित्र कुरान शरीफ का पाठ किया, भाई महंगा सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब से प्रार्थनाएँ कीं और फादर अनुपम विकास ने पवित्र बाइबिल से पाठ किया।

सामूहिक रामधुन भजन का प्रस्तुतीकरण परनराज भाटिया एवं उनके साथियों ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और अधिकारियों ने मिलकर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन संयंत्र के खेल, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के सुप्रियो सेन द्वारा किया गया। आयोजन का सफल संचालन उप महाप्रबंधक (खेल, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version