chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़

CG- दिल दहला देने वाली वारदात: 7 युवकों ने महिला से गैंगरेप, पुलिस ने 24 घंटे में सभी गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 30 वर्षीय महिला से 7 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला मंदिर परिसर में रहती थी और दूसरों के यहां घरेलू काम करके जीवनयापन करती थी। 28-29 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे वह मंदिर लौट रही थी, तभी 3 बाइकों में सवार 7 युवक उसे घर छोड़ने का बहाना बनाकर सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला को अकेला देखा और उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए।

CCTV से हुई पहचान

घटना के बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। उसमें 3 बाइक पर 7 युवक दिखे। फुटेज के आधार पर सभी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान सभी ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने BNS की धारा 70(1) और 87 के तहत केस दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई –

  • प्रदीप मनहर (19)

  • शिवम बंजारे (19)

  • कृष्ण खूंटे (19)

  • अनिल महिलांगे (19)

  • सूरज टंडन (19)

  • दीपेश कुमार कुर्रे (19)

  • शानू मीरझा (19)

सभी आरोपी चांपा और आसपास के गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

यह घटना न केवल समाज को झकझोरती है बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए निगरानी और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button