छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प हम सबको मिलकर पूर्ण करना है – अरुण साव…

दुर्ग – भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इन कार्यक्रमों की कड़ी में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन दुर्ग के साइंस कॉलेज के राधा कृष्णन ऑडिटोरियम मे संपन्न हूई आयोजित।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव उनके साथ मंचस्थ अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर अहिवारा विधायक डोमन लाल कौर्सेवाडा, महापौर अलका बाघमार तेलघानी विकास बोर्ड आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवेंद्र परिहार रहे आयोजित।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वक्ता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियां एवं जीएसटी से आम जनमानस के जनजीवन में होने वाले बदलाव को लेकर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज, सिंधी समाज ,बंगाली समाज ,साहू समाज, राजपूत समाज, केरला समाजम ,साहित्यकार, सीए, वकील, डॉक्टर ,शिक्षक भी सम्मेलन में उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाल्यकाल गरीबी में गुजारा हुआ उनके चाय बेचने का कार्य करते थे वे भी उसमें अपनी सहभागिता करते थे जब 1965 में युद्ध हुआ था तब सैनिक वापस लौट रहे थे तब उन्होंने रेलवे स्टेशन पर उन्हें चाय पिलाई और उनके बारे में पता किया कि यह कौन लोग हैं उनके मन में यह भाव आया कि देश के लिए कुछ किया जाए।

तब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सम्मिलित हुए धीरे-धीरे उनका राजनीतिक सफर वहां से शुरू हुआ वह विभिन्न पद के दायित्व का निर्वाह करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री बने उस समय गोधरा जैसा कांड हुआ जिसने पूरे देश को और पूरे विश्व को हिला दिया था फिर भी उन्होंने पूरे देश के सामने अपने नेतृत्व में मुख्यमंत्री गुजरात रहते हुए।

देश के सबसे विकसित राज्य की अग्रिम पंक्ति में शामिल कर दिया आज वह गुजरात मॉडल पूरे देश देखता है आज हम सभी देख रहे है जब उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो हमारा देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरी थी हमारे देश की सैन्य व्यवस्था और वैश्विक स्तर पर हमारी स्थिति भी खराब थी।

देश का कोई भी नागरिक देश की वस्तु स्थिति पर सवाल जवाब करने या देने से कतराता था लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के स्वाभिमान का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति कुशल नेतृत्व और दूरगामी परिणाम को लेकर देश को विश्व में विकासशील देशों की श्रेणी में सबसे अग्रिम श्रेणी में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं कल तक हम सिर्फ आयातक देश की श्रेणी में आते थे लेकिन हम आज विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात का कार्य कर रहे हैं चाहे वह रक्षा का क्षेत्र हो अंतरिक्ष का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है और हमारा देश आत्मनिर्भर बने।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि जब देश में पहली बार जीएसटी लागू हुई थी तब भी केंद्र में भाजपा की सरकार ने कर सुधारो में क्रांति लाई उन्होंने बताया कि सरकार ने जीएसटी दर में फिर से बदलाव किए हैं जो गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित है।

सरकार ने खाद पदार्थ और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके जन कल्याण का कार्य किया है व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरो पर सरलीकरण भी किया गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सकार करने की भारतीय निर्मित उत्पादों पर जीएसटी करें कम की गई है उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्व के सबसे ताकतवर देश द्वारा भारत पर लगाया गया।

50% टैरिफ भी भारत के विकास को नहीं रोक सकता उन्होंने कहा कि परिवर्तन के इस दौर में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है जो पड़ोसी देश के प्रायोजित आतंकवाद को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जवाब देने में सक्षम है भारत की बढ़ती ताकत को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा की सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती तक मनाई जाएगी।

श्री कौशिक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कर सुधारो में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं जीएसटी धर्म में कटौती कर आम जनता को रहा दी गई व्यापारी तक ही निर्णय को जानकारी पहुंचाने के लिए प्रबुद्ध संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखने का प्रयास किया जा रहा है आज हमारा देश विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत की पथ पर अग्रसर है।

आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर सुरेंद्र पाटनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष लिमन साहू धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल कुम्हरी नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू विनायक नातू अरविंदर खुराना कांतिलाल जैन मंत्री रोहित साहू दीपक चोपड़ा कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा,

सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल प्रवक्ता दिनेश देवांगन वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा ,शिव चंद्राकर, अजय तिवारी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत महेंद्र लौढा, मनमोहन शर्मा कमलेश फेकर बंटी चौहान कौशल साहू लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट अनुपम साहू राजू जंघेल लिकेश्वर देशमुख सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के सदस्य गायत्री वर्मा ,

लोकमणी चंद्राकर ,सैयद आसिफ अली, शैलेंद्र शैंडे, उमा भारती साहू साजन जोसेफ दिव्या कलिहारी भाजपा नेता संतोष सोनी सतीश समर्थ माया बेल चंदन देवनारायण चंद्राकर प्रिया साहू जय श्री राजपूत हर्षा चंद्राकर दिनेश नालोडे नवीन साहू राजेश सिंह राजपूत नवीन पवार तेखन सिन्हा गौरव शर्मा ताम्रध्वज साहू कुंदन साहू संजय सिंह, अमित अग्ने, राकेश यादव, भावेश कटारे, द्रोण ताम्रकार, सूरत शर्मा, प्रभा पारकर, शीला साहनी, संगीता सिंह, अनामिका गुहा ,बलराम सिंग ,मनोज सोनी, अमित भट्ट, पुरुषोत्तम सोनारे ,नंदनी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button