अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा अड्डे पर रेड, आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई। थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 15.09.2025 को सउनि लखन लाल साहू के हमराह स्टाफ आर. 648 बंटी, आर0 173 संजय मनहर के मय शासकीय वाहन के साथ भिलाई 03 क्षेत्र में टाउन भ्रमण पर रवाना हुए थे। भ्रमण दौरान जरिये मुखबीर की सूचना प्राप्त हुआ कि बाजार चौक उरला में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख कर हार जीत का दांव लगा रहे है।

गवाहों को लेकर मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति अंको के सामने हार जीत का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख कर जुआ खेलवा रहा था, पुलिस को देखकर सट्टा लिखाने वाले भाग गये एवं लिखने वाले को मौके पर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 06 नग सट्टा पट्टी, नीले स्याही का डाट पेन एवं नगदी रकम 1220/- रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही की गई है।

अपराध क्रमांक :- 352/2025 धारा :- छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6

नाम आरोपी :- हिमांचल ठाकुर उम्र 25 साल पता महावीर चौक उरला थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग

जप्ती :- नगदी रकम 1,220/- रु. एवं 06 नग सट्टा पटटी, एक नीला स्याही डाट पेन

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button