
IBPS PO Prelims Result 2025 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रॉबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2025 का प्रीलिम्स 17, 23 और 24 अगस्त को आयोजित किया था. अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद है कि IBPS इस महीने के अंत तक प्रीलिम्स का रिज़ल्ट जारी कर देगा. रिज़ल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी होगा.
परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा.
पिछले साल का ट्रेंड
पिछले साल IBPS PO प्रीलिम्स 20 अक्टूबर तक आयोजित हुआ था और परिणाम 21 नवंबर को घोषित किए गए थे. यानी परीक्षा खत्म होने के लगभग एक महीने बाद. इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस साल का रिज़ल्ट भी सितंबर के अंत तक घोषित हो सकता है.
आगे की प्रक्रिया
रिज़ल्ट घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार IBPS PO 2025 मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे. मेन्स परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2025 में होगा. उम्मीदवारों को प्रत्येक टेस्ट में और कुल अंक में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करना ज़रूरी होगा. कट-ऑफ अंक रिक्तियों की संख्या पर निर्भर करेंगे और IBPS का फैसला अंतिम होगा.
IBPS PO Prelims Result 2025 : रिज़ल्ट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएँ.
- होमपेज पर दिए गए IBPS PO प्रीलिम्स रिज़ल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रिज़ल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
परीक्षा पैटर्न
IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी. इसमें कुल 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए और परीक्षा की अवधि 1 घंटा थी.
अंग्रेज़ी भाषा – 30 प्रश्न, 30 अंक (केवल अंग्रेज़ी में)
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणितीय क्षमता) – 35 प्रश्न, 30 अंक (हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में)
रीज़निंग एबिलिटी (तार्किक क्षमता) – 35 प्रश्न, 40 अंक (हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में)
हर सेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 20 मिनट का समय दिया गया था.
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




