छत्तीसगढ़भिलाईयूटिलिटी न्यूजरायपुर

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जुनवानी ने जीता गौरव – स्टेट कॉन्फ्रेंस 2025 में शानदार उपलब्धि…

रायपुर/भिलाई – दिनांक 13 सितंबर 2025 को रायपुर में आयोजित स्टूडेन्ट नर्सेस एसोसिएशन इंडिया के स्टेट कॉन्फ्रेन्स 2025 में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जुनवानी ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पुरस्कार प्राप्त किए, जिनमें 8 प्रथम पुरस्कार, 5 द्वितीय पुरस्कार और 4 तृतीय पुरस्कार शामिल हैं।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जुनवानी ने जीता गौरव – स्टेट कॉन्फ्रेंस 2025 में शानदार उपलब्धि...

इस उपलब्धि के साथ ही, शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सेकंड बेस्ट एस.एन.ए.आई. यूनिट के सम्मान से भी नवाजा गया है। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए बल्कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व का विषय है।

कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती सिंधु अनिल मेनन, प्राचार्या श्रीमती शैलजा अनिक, और उप प्राचार्या श्रीमती विनिता सत्यकुमार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। साथ ही, उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख श्रीमती बीना राजेश थामस का भी विशेष योगदान बताया, जो कि एस.एन.ए.आई की स्टेट प्रेसिडेंट भी हैं।

इस अवसर पर श्री गंगाजली ऐजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री आई.पी. मिश्रा और अध्यक्ष श्रीमती जया अभिषेक मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारी संस्था के लिए बड़े गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और हमारे शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है।

इस उपलब्धि के साथ, शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग जुनवानी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है और अपने विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button