छत्तीसगढ़दुर्ग

महतारी वंदन सम्मेलन एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर…

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा (ख) में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग के तत्वावधान में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर नारी शक्ति को नमन किया तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुपोषण अभियान अंतर्गत अन्न प्रसन्न संस्कार एवं गोद भराई की रस्म संपन्न की गई। साथ ही नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा प्रदर्शित स्टालों का अवलोकन किया। दुर्ग विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हमारे देश में नारी को जैसा सम्मान मिलता है वैसा विश्व अन्य देशों में नहीं मिलता।

यहां नारी को आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है। मां के रूप में पहचाना जाता है। आज का यह कार्यक्रम समस्त नारियों को समर्पित है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने जो कहा है वह किया है। महतारी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 1000 रुपए डायरेक्ट खाता में हर माह प्रदान कर रही है।

विष्णु देव सायं जी के नेतृत्व वाली प्रदेश की सरकार नारियों को विशेष महत्व देते हुए महिलाओं की गर्भवती अवस्था से लेकर प्रसव होने तक एवं आगे पढ़ाई करने के लिए व गृहस्थ जीवन में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए सभी नारी वर्ग को योजनाओं से जोड़ रही है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित होने वाली समस्त नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी।

विधायक ललित चंद्राकर ने महिला बाल विकास द्वारा संचालित स्व सहायता समूह के माध्यम से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्टाल में स्व सहायता समूह के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन जनपद सदस्य संगीता साहू , सरपंच संतोष सारथी जी, उपसरपंच माखन साहू जी, सुखदेव देवांगन जी, एडवोकेट बाल मुकुंद चंद्राकर , भाग्यश्री ठाकुर संतोष कसार परियोजना अधिकारी उषा झा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी–कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button