छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

निगम ने आवागन बाधित करने वाले दुकानों को हटाया…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 अंतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर मॉडल टाउन के सामने चाट, गुपचुप, फल वालो द्वारा सड़क बाधित कर दुकाने संचालित की जा रही थी, जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा था। स्थानीय लोगो द्वारा इसकी शिकायत टी एल जनदर्शन मे किया गया था।

दुकान संचालको को कई बार स्वयं से दुकान हटाने के लिए बोला गया, फिर भी नहीं हटाया गया| आज निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा उक्त दुकानो को हटाने की कारवाई की गई। सभी दुकानों को रोड बाधित क्षेत्र से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी संजीव तिवारी, शशांक सिंह, इमान सिंह कन्नौज, यश मेश्राम, मंगल जांगड़े, राजेंद्र सिंह, गोकर्ण, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button