R.O. No. - 13538/44
दुर्ग – भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया नियुक्ति के पश्चात प्रथम दुर्ग जिला आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारी ने ऐतिहासिक स्वागत किया सर्वप्रथम बालोद से दुर्ग पहुंचने पर पुलगांव चौक पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे,आतिशबाजी कर एवं फूल माला पहनकर स्वागत किया।
तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की मुख्य उपस्थिति में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया का अभिनंदन किया गया इस अवसर पर सहकारिता के वरिष्ठ नेता प्रितपाल बेल चंदन, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, आकाश ठाकुर, नवीन पवार, साजन जोसेफ,हेमंत गोयल अमन यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव भाजपा की रीड की हड्डी की तरह कार्य की है संगठन के सभी कार्य में उनकी सहभागिता निश्चित रहती है खासकर से जब सरकार हमारी हो तो हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है आम जनमानस के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को ले जाना और उन्हें लाभ दिलाना का कार्य भी हम सभी को करना है और वह भी संगठन के दायरे में रहकर एवं अनुशासनात्मक ढंग से कार्य करते हुए।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योग टिकरिया ने आगे कहा कि यहां उपस्थित सभी मेरे भाई और बहाने पूर्व में भी युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद में कार्य कर चुके हैं और उनके अनुभव और नए कार्यकर्ता जो आए हैं उनके सामूहिक प्रयास से कांग्रेस के द्वारा लगातार हमारी सरकारों के खिलाफ अनर्गल प्रचार भी करते हैं आप सभी को अपने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है वह भी शब्दों का उचित चयन करते हुए।
मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का बड़े दायित्व देने के लिए मैं संगठन के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद देता हूं मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अपना कार्य संगठन का निरंतर करते रहे आपकी पहचान अपने आप बन जाएगी और यह कार्य संगठन के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच जाएगा आज मैं आप सभी से आहवन करता हूं भारतीय जनता पार्टी सदैव सारे संगठनआत्मक कार्य में एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रवास के समय आपकी सहभागिता निश्चित रूप से सुनिश्चित हो।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहां की युवा जोश युवा तरुणाई अगर संगठित और अनुशासित रहे तो निश्चित तौर पर किसी भी मूल संगठन का सफलता की सीढ़ी चढ़ना आसान होता है हम सब उसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो मां भारती के वैभव को परम शिखर की ओर ले जाने राष्ट्रवाद की विचारधारा पर कार्य करती है।
R.O. No. - 13538/44
भारतीय जनता पार्टी के स्वप्न द्रष्टा में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय का सपना देखे थे और इस सपने को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं आप सभी से अनुरोध है कि अंत्योदय सपनों को पूर्ण करने में आप सभी अपनी सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें और संगठन के सभी कार्य के अनुशासनात्मक रहकर पूर्ण करें।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह से आप सभी विपक्ष में रहकर संगठनात्मक ढंग से कार्य किया और सरकार वापस लाया अब आप सभी का दायित्व बनता है कि सरकार की रीति नीति और जनहित कार्य योजनाओं को आमजन मानस के बीच लेकर जाएं आप सभी का मैं हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि आप सभी ने हर छोटे से बड़े कार्यक्रम आंदोलन में अपनी महत्ती भूमिका निभाई।
आने वाले दिनों में फिर से युवा मोर्चा की संगठनात्मक संरचना का निर्माण होगा और जिसमें किसी न किसी को उनके संगठन क्षमता के अनुरूप उन्हें दायित्व प्राप्त होगा कुछ दायित्व का अच्छे ढंग से निर्वाह आपको करना है आप सभी को अग्रिम बधाई शुभकामनाएं और आशा करता हूं कि आप सभी युवा मोर्चा का कार्य इसी तरह करते रहेंगे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन राकेश दुग्गड ने किया आभार युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन पवार ने किया।
आयोजित अभिनंदन समारोह में जिला उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर जिला मंत्री उल्लेख साहू,हर्ष चंदेल,राजा वैश्नव , रितेश शर्मा
विशाल शर्मा,उमंग ताम्रकार,अंकित दुबे,यश वर्मा,ऋषि यादव,अंकुर देशमुख,कुनाल वर्मा,प्रणय चंद्राकर,खिलेंद्र साहू सहित बडी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
