
दुर्ग – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिवसीय अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिसके निमित्त सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन।
जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता चुन्नी लाल साहू पूर्व सांसद महासमुंद उपस्थित रहे उनके साथ सह वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परघनिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ,विधायक ललित चंद्राकर, जितेंद्र साहू तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष, महापौर अल्का बाघमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिला संयोजक शिवेंद्र परिहार उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं के द्वारा कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता का आह्वान किया गया साथ ही कार्यक्रम के संपादन हेतु दायित्व का निर्धारण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए महासमुंद के पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू ने कहा कि हम सब के लिए अत्यंत हर्ष का विषय की देश के सर्वांगीण विकास एवं निरंतर ऊंचाइयों पर ले जाने वाले मां भारती के वैभव को परम शिखर की ओर ले जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है।
और हम उस पार्टी के कार्यकर्ता जिस पार्टी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं हैं वे विश्व के सर्वमान्य नेता है भारत के 79 में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, भारत को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी नवाचार में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने, समाज के सभी वर्गों को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने एवं वोकल फार लोकल के मंत्र के साथ विकसित भारत के संकल्प 2047 तक का सकार करने का आहवन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर गर्व।
पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने संबोधन में कहते हैं कि पार्टी विद डिफरेंट भारतीय जनता पार्टी अन्य पार्टियों से बिल्कुल अलग है अन्य पटिया सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होती हैं और जिसके चलते आज उनकी हालत खराब होते चले जा रही।
भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परघनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है मोदी जी का आवाहन होता है की होडिंगस और फिजूल खर्च ना करें उसकी जगह सेवा भाव का कार्य आप सभी करें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब पहली बार देश को लाल किले से संबोधित कर रहे थे।
तब उन्होंने स्वच्छता और शौचालय का उपयोग किया विपक्ष उनकी बात पर हंसने लगा कि कैसे एक प्रधानमंत्री इस तरह की बात कर रहे हैं लेकिन आज उनका आह्वान को देश ने हाथों हाथ लिया और आज स्वच्छता को लेकर हर आदमी जागरुक है एक बार कचरा फेंकने से पहले जरूर आसपास अपनी ओर डस्टबिन की ओर देखता है।
आप सभी जो भी कार्य करेंगे वह धरातल पर दिखना चाहिए ताकि आम जनमानस के दिल पर वह पैठ कर जाए| सेवा पखवाड़े में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिन्में एक पेड़ मां के नाम उस कार्यक्रम में जितने भी लोग उपस्थित होंगे सभी के सभी अपने हाथों से पेड़ अवश्य लगाएंगे और उसे बड़ा होते तक देखा करेंगे मैं आप सभी से आहवन करती हूं कि समस्त कार्यों का संपादन निर्धारित समय अवधि पर हो यह मेरी आप सभी से अपेक्षा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला संपन्न होने जा रही है सेवा पखवाड़ा पहली बार नहीं हो रहा है अपन ऐसा जरूर कह सकते हैं कि 2025 का सेवा पखवाड़ा है 17 सितंबर से 2 अक्टूबर या कार्यक्रम चलेगा हमारे संगठन आत्मक जिले में 17 मंडल और 807 बुथ है।
कार्यक्रम की संपादन की दृष्टिकोण से मंडलवार कार्यशाला का आयोजन भी आप सभी को करना है उसके पश्चात कार्यक्रम बुथ स्तर तक संपादित हो उसके लिए शक्ति केंद्र के संयोजक एवं सहसंयोजक को उसका दायित्व उनहे देना है। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि हमारे संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्य करती है सत्ता हमारी हथियार हो सकती है लेकिन हम संगठन चलाने वाले लोग हैं।
हम सभी का दायित्व है कि उसे पूर्ण करना आज हम सब संगठनात्मक कार्यों के संपादन एवं आंदोलन के माध्यम से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सफल रहे और ट्रिपल इंजन की सरकार अनवरत चलती रहे उसके लिए संगठन के द्वारा जो भी संगठन आत्मक कार्य में प्राप्त होते हैं उसे पूर्ण करने के जवाबदारी भी हमारी है मैं आप सभी से आहवन और आशा करता हूं सारे कार्य निर्धारित समय पर आप सभी पूर्ण करें।
आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू, विनायक नातू, कांतिलाल जैन, मंत्री रोहित साहू, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज सोनी अनूप सोनी दिनेश देवांगन राजा महोबिया जितेंद्र सिंह राजपूत रजनीश श्रीवास्तव विनय महोबिया वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी दिव्या कलिहारी साजन जोसेफ चंद्रकांत मंडले मंडल भाजपा अध्यक्ष महिंद्रा लोढ़ा कमलेश फेकर मनमोहन शर्मा कमलेश साहू कमलेश चंद्राकर रानी बंछोर धर्मेंद्र सिन्हा अनुपम साहू राजू जंघेल शीतला ठाकुर बीरबल पटेल लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के जिला सदस्य गण लोकमणी चंद्राकर, गायत्री वर्मा ,शैलेंद्र शैंडे, श्रद्धा साहू, उमा भारती साहू जय श्री राजपूत गायत्री वर्मा ज्योति चंद्राकर दिव्या कलिहारी दिनेश पटेल डॉ आदर्श त्रिवेदी जितेंद्र यादव अरुण सिंह उमेश गिरी गोस्वामी ज्ञानेश्वर ताम्रकार गुलशन साहू अनिल यादव कमल देवांगन मन्नू साहू बीके द्विवेदी जी सूरज देशमुख राजेश सिंह राजपूत रितेश शर्मा गौरव शर्मा तेखन सिंन्हा राहुल दीवान चंद्रकांत साहू सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




