R.O. No. - 13538/44
भिलाई में जुटे गुरुद्वारा और समाजसेवी संगठन
भिलाई के गुरु नानक नगर गुरुद्वारे में आज पंजाब में आई भीषण बाढ़ की स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक एवं चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा, सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान साहब एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पंजाब रिलीफ फंड में जुटाई जाएगी सहायता
बैठक का मुख्य उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग जुटाना रहा। सर्वसम्मति से तय किया गया कि एकत्रित राशि को पंजाब रिलीफ फंड में दिया जाएगा ताकि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्य चलाया जा सके।
25 सेवादार जाएंगे पंजाब
निर्णय लिया गया कि भिलाई से 25 सेवादारों का जत्था पंजाब भेजा जाएगा, जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज़रूरतमंदों की मदद और सेवा कार्य करेंगे।
R.O. No. - 13538/44
मानवता और सेवा ही असली ताकत
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा – “संकट की इस घड़ी में सेवा, सहयोग और मानवता ही सबसे बड़ी ताकत है। यूथ सिख सेवा समिति हमेशा समाज के साथ खड़ी रही है और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग करेगी।”
भाईचारे और करुणा का संदेश
यह सेवा कार्य समाज में भाईचारा, करुणा और समर्पण की भावना को और मजबूत करेगा। साथ ही सभी धर्मावलंबियों और समाजसेवियों से अपील की गई कि वे इस राहत अभियान में सहयोग करें और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
