R.O. No. - 13538/44
दुर्ग। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनाँक 07.09.2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को दबे पेट्रोल पंप के पास रोड में एक व्यक्ति द्वारा धारदार चाकू लेकर डराने धमकाने की सूचना पर पुलिस व्दारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम आदित्य मिश्रा उम्र 25 साल पता गायत्री मंदिर मिनी माता चौक के पास पुलगांव का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
इसी तरह जिला अस्पताल नल घर के पास रोड में एक व्यक्ति द्वारा धारदार चाकू लेकर डराने धमकाने की सूचना पर पुलिस व्दारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम यासीन खान उम्र 26 साल पता बास पारा वार्ड नम्बर 28 दुर्ग का रहने वाला बताया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
अपराध क्रमांक:- 431/2025, 432/2025
धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
R.O. No. - 13538/44
नाम आरोपी:-
(1) आदित्य मिश्रा उम्र 25 साल पता गायत्री मंदिर मिनी माता चौक के पास पुलगांव
(2) यासीन खान उम्र 26 साल पता बास पारा वार्ड नम्बर 28 दुर्ग
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
