Site icon जनता की कलम

सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान…

सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान...

R.O. No. - 13538/44

भिलाई दुर्ग – सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग द्वारा समाज के भवन ब्रह्म प्रकाश भवन स्मृति नगर में प्रतिभा वान बच्चों का सम्मान कार्य क्रम समाज के भवन में किया गया , कार्य क्रम में मुख्य अतिथि डॉ संजय तिवारी कुलपति हेमचंद विश्व विद्यालय दुर्ग एवं विशेष अतिथि श्रीमति प्रियंका शुक्ला प्राचार्य डी ए वी इस्पात पब्लिक स्कूल भिलाई प्रमुख रूप से थे।

कार्य क्रम का शुभारंभ भगवान ब्रह्म देव की पूजा अर्चना के साथ किया गया, एवं इस दौरान पंडित हरे कृष्ण पांडे जी द्वारा स्वस्ति वाचन पाठ करके विधि वत पूजा करवाई गई, मंत्रोच्चार के द्वारा पूजा पाठ किया गया, मुख्य अतिथि डॉ संजय तिवारी कुलपति हेमचंद विश्व विद्यालय दुर्ग का पुष्प हार समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्र, महासचिव रामलखन मिश्र नेशाल श्री फल स्मृति चिन्ह देकर किया।

एवं विशेष अतिथि श्रीमति प्रियंका शुक्ला का सम्मान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति राहुल दुबे एवं महिला प्रकोष्ठ की टीम के द्वारा शाल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह देकर आत्मीय स्वागत किया गया इसके अलावा समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्य करणी सदस्य गण द्वारा मुख्य अतिथि डॉ संजय तिवारी जी एवम् प्रियंका शुक्ला जी का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कुल 29 बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सर्व प्रथम संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ मिश्र जी ने समाज की पूर्व,एवं वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी।

एवं समाज द्वारा की जा रही गतिविधियों की भी जानकारी दी श्री प्रभु नाथ मिश्र ने बताया कि प्रति वर्ष समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं उनका मनोबल बनाए रखने हेतु उनको इस तरह से आशीर्वाद रूपी कार्यक्रम करके उन्हें हम सम्मानित करते चले आ रहे।

ताकि ब्राह्मण समाज के हमारे नौनिहाल समाज और इस देश के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा रखे और देश का नाम रोशन करे, हम इन बच्चों से ये अपेक्षा करते हैं हमारा उद्देश्य है कि समाज निर्धन गरीब बच्चे को चिन्हांकित करके उन्हें भी शिक्षा देने का बीड़ा समाज उठाए और मुख्य धारा में आ करके वे शिक्षित हो।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रियंका शुक्ला प्राचार्य द्वारा संबोधन में कहा कि हम बच्चों के साथ समय व्यतीत करे माता पिता बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें कि वो क्या कर रहा है खासकर माता बच्चे की पहली गुरु होती हैं अनुशासन , एकाग्रता, स्किल से ही आप जीवन में सर्वोच्च स्थान पर पहुंच सकने पर कोई नहीं रोक सकता।

विशेषतः हम पढ़ाई को अपना ध्यान दे, और आगे बढ़े यही आशीर्वाद आप बच्चों को देती हु, मुख्य अतिथि डॉ संजय तिवारी कुलपति हेमचंद विश्व विद्यालय दुर्ग ने संबोधन में कहा कि ये बहुत प्रेरणा दाई कार्य क्रम है जिसमेबच्चो का मनोबल बढ़ाए जाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

R.O. No. - 13538/44

में भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मेरे ब्राह्मण समाज के द्वारा मुझे बुलाकर इन्हें सम्मानित करने का अवसर दिया जा रहा है हम ब्राह्मणों का मुख्य कार्य ज्ञान, शिक्षा देना है सभी समाज को हम दिशा, ज्ञान दे एह भाव मन में रहना चाहिए पूरे विश्व में ब्राह्मण समाज के लोग अच्छे पदों पर रहकर भलाई का काम कर रहे हैं।

उदाहरण, विप्र गौरव शुभांशु शुक्ला जिन्होंने अंतरिक्ष यात्रा करके समाज और देश का नाम रोशन किया, इस लिए शिक्षा को हम पूरी तरह से अपने अंदर अंगीकार करे,यही शिक्षा ज्ञान हमें आगे जीवन में लेकर जाएगी,चरित्र निर्माण समाज निर्माण पर ध्यान दे, स्वामी विवेकानन्द जी सूत्र उठो, जागो और तब तक विश्राम मत करो जब तक हम अपना लक्ष्य ना हासिल कर ले मा पिता और गुरु ही दुनिया के प्रमुख है जिन पर बच्चों के सफलता का आधार टिका है कड़ी मेहनत करो और विजय श्री प्राप्त करो, ये अपेक्षा के साथ आप सभी बच्चों को आशीर्वाद और प्यार और स्नेह प्रदान करता हु जिन बच्चों को सम्मानित किया गया कु अंशिका मिश्र, कु सलोनी पांडे, प्रद्युम्न्य शुकला आयुष मिश्रा,

जाह्नवी शर्मा, कु हर्षिता मिश्रा, राजश्री पांडे, सिद्धार्थ पांडे, डॉक्टर नीलम दुबे, शिविका शर्मा, किरण शर्मा शिक्षक सम्मान, कु आरोही पांडे कु नारायणी पांडे, रोहित मिश्रा, मान्या मिश्र श्रेष्ठरकांत दुबे, सुप्रांशू तिवारी, प्रतिष्ठा तिवारी, ईशा तिवारी, चेतना तिवारी, ख्याति शर्मा, अथर्व शर्मा , नैंसी शुक्ला, आश्व शर्मा, अनव शर्मा, अदिति मिश्र, आदर्श मिश्र, रिपुसुदन मिश्र, नभए शर्मा, को सम्मानित किया गया।

एवं विशेष रूप से हरिभूमि दैनिक के प्रभारी संदीप उपाध्याय, एवं भिलाई नगर निगम के लोकप्रिय पार्षद पीयूष मिश्रा का भी श्री फल शाल भेट कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्य क्रम में मुख्य रूप से सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग के महासचिव रामलखन मिश्र, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रीति राहुल दुबे, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि प्रभा मिश्र,चंद्र शेखर पांडे,नागेंद्र पांडे ,

विष्णु पाठक, रुक्मणि मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र,लालिमा तिवारी, रीना दुबे, रीता शर्मा,दीपक मिश्रा , हरे कृष्ण पांडे, कैलाश पाठक ,शंकर चरण पांडे, संजय पांडे, वीरेंद्र नाथ पांडे, सुभाष चंद्र तिवारी,न सुनील मिश्र, राजेंद्र दुबे,राधा कृष्ण पांडे,मनीष पांडे, राम विलास मिश्र, रविन्द्र शुक्ला, जे एन तिवारी संजय मिश्रा, अनु पांडे, किरण दुबे, रश्मि शर्मा, कनक तिवारी, ममता शुक्ला, मीना पांडे, मीता त्रिपाठी, प्रदीप चंद्र पांडे, एकता मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

महिला प्रकोष्ठ की टीम भी उपस्थित थे कार्य क्रम प्रभारी विष्णु पाठक ने आभार व्यक्त करते हुए सभी होनहार बच्चों को बधाई शुभ कामना आशीर्वाद दिया और कार्य क्रम समापन की घोषणा किया, कार्य क्रम का संचालन सचिवब सुनील मिश्र ने किया और सुंदर सुंदर कविता भी प्रस्तुत किया, और उपस्थित बच्चों को मनमोहक बाते भी टिप्स के रूप में बताई।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Exit mobile version