छत्तीसगढ़दुर्ग

गणेश विसर्जन उत्सव को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी…

दुर्ग / नगर पालिक निगम द्वारा गणेश विसर्जन को लेकर इस अवसर पर व्यापक सुविधा सहित व्यापक व्यवस्था की जा रही है।इसके लिए आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम को नोडल अधिकारी बताया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि 6 व 7 सितंबर 2025 को गणेश विसर्जन के लिए शिवनाथ नदी,कसारीडीह तालाब,वार्ड 56 ऒर 57 तालाब में निर्मित विसर्जन कुंड में विसर्जन कराए जाने प्रकाश व्यवस्था, मूर्ति विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है।

शिवनाथ नदी वार्ड क. 55 पुलगांव शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास मूर्ति विसर्जन हेतु पहुंच मार्ग, समतलीकरण, अस्थाई कुण्ड निर्माण, वॉटर प्रुफ शामियाना, अनाउसमेंट हेतु साउंड सिस्टम की व्यवस्था एवं कुर्सी, टेबल की व्यवस्था सहित विद्युत व्यवस्था का दायित्व अधिकारियों को सौंपा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा सहित टीम को शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था एवं

कसारीडीह तालाब के पास मूर्ति विसर्जन हेतु पहुच मार्ग, समतलीकरण, अस्थाई कुण्ड निर्माण, वाटर प्रुफ शामियाना, अनाउसमेंट हेतु साउंड सिस्टम की व्यवस्था एवं कुर्सी, टेबल की व्यवस्था।

वार्ड 57-58 उरला पॉण्ड के पास मूर्ति विसर्जन हेतु पहुंच मार्ग, समतलीकरण अस्थाई कुण्ड निर्माण, वाटर प्रुफ शमियाना, अनाउसमेंट हेतु साउंड सिस्टम की व्यवस्था एवं कुर्सी, टेबल की व्यवस्था। चिन्हित विसर्जन स्थल पर साफ सफाई व्यवस्था एवं चूना मार्किंग, चिन्हित विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अलावा मूर्ति विसर्जन हेतु केन की व्यवस्था।

शहर के भीतरी इलाकों में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकडने तथा विसर्जन के दौरान विशेष रूप से यातायात सुविधा की दृष्टि से आवारा पशुओं को पकडने आदि का दायित्व सौंपा गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button