छत्तीसगढ़दुर्ग

ब्रजेश बिचपुरिया ने किया आनंद नगर में विकास कार्यों का भूमि पूजन..

दुर्ग – आज आनंद नगर में आम जनों की समस्याओं को देखते हुए सड़क 10 पर सीसी सड़क निर्माण हेतु पार्षद मुकेश अग्रवाल द्वारा निगम में की गई अनुशंसा को स्वीकृत किया जिसका भूमि पूजन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं वर्तमान में बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजेश बिचपुरिया द्वारा आम जनों के साथ किया गया।

साथ में विशेष रूप से भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद मुकेश अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में स्थानीय आनंद नगर निवासी उपस्थित रहे और सभी लोगों ने इन विकास कार्यों के लिए विष्णु सरकार के सुशासन और विकास नीति को सराहते हुए उनको धन्यवाद प्रेषित किया और ब्रजेश बिचपुरिया ने अपने उद्बोधन में सभी को आश्वस्त किया।

कि भाजपा सरकार आनंद नगर के चौतरफा विकास के लिए संकल्पित है और जल्द ही आगे के भी विकास कार्यों की योजना बनाकर उनको भी पूर्ण किया जाएगा और स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल जी द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों को सराहते हुए उनको भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी. भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से आनंद नगर सोसाइटी के अध्यक्ष बिहारी लाल जी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल वैष्णव जी,श्री शर्मा जी, द्विवेदी जी, नागपुरी जी ,श्रीमती सोनी जी ,श्रीमती परासर जी के साथ बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीv

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button