कैरियररोजगार

Jobs 2025: बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, 390 पदों पर वैकेंसी…

CCS Vacancy 2025, Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 10वीं पास हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (CCS HAU) ने 390 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है.खास बात ये है कि इसके लिए कोई एग्जाम नहीं देना होगा. आइए आपको बताते हैं कि इन नौकरियों के लिए कैसे आवेदन करें?

कौन कर सकता है अप्‍लाई?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने की योग्यता और प्रक्रिया इस प्रकार है.आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई डिग्री होनी चाहिए. उम्र की बात करें तो अधिकतम आयु सीमा 24 साल है लेकिन सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट मिल सकती है.

सैलरी कितनी मिलेगी?

अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत सैलरी सरकारी मानदंडों के हिसाब से होगी.

सेलेक्‍शन कैसे होगा?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. सेलेक्‍शन प्रक्रिया में सबसे पहले आईटीआई के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा और अंत में मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई की डिग्री या मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मूल निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और सिग्नेचर के साथ पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखना होगा. इस बात का ध्‍यान रखें कि 10 सितंबर तक आवेदन कर दें.

कैसे करें अप्लाई?

अप्लाई करना बेहद आसान है.बस इन स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले ऑफिशियल अप्रेंटिसशिप पोर्टल (apprenticeshipindia.gov.in) या CCS HAU की वेबसाइट (www.hau.ac.in) पर जाएं.
होमपेज पर Recruitment या नवीनतम भर्ती सेक्शन ढूंढें.
CCS HAU Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
Apply Online बटन पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स नाम,पता,क्वालिफिकेशन आदि भरें.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
अगर कोई आवेदन शुल्क हो तो ऑनलाइन पेमेंट करें.
फॉर्म सबमिट करने से पहले अच्छे से चेक कर लें.
आखिर में Submit बटन दबाएं और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

क्यों है ये मौका खास?

बिना एग्जाम के सिलेक्शन: कोई टेंशन नहीं,बस ITI के मार्क्स और डॉक्यूमेंट्स के आधार पर नौकरी का मौका मिलेगा. 390 पदों पर वैकेंसी कम ही देखने को मिलती है.CCS HAU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का मौका मिलेगा.

जल्दी करें, मौका न छूटे

अगर आप 10वीं पास हैं और ITI डिग्री रखते हैं तो ये आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. जल्दी से अप्लाई करें और अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. ज्यादा जानकारी के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल या CCS HAU की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें.आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लें,ताकि कोई गलती न हो. अगर कोई जानकारी अधूरी लगे तो यूनिवर्सिटी से संपर्क करें.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button