अपराधछत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई नगर पुलिस की कार्यवाही: धारदार चाकु दिखाकर डराने धमकाने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

भिलाई नगर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनाँक 02.09.2025 को थाना भिलाई नगर पुलिस को देशी शराब भट्टी सिविक सेंटर के पास सार्वजनिक स्थान पर खुले आम लोगों में दहशत बनाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराकर डराने धमकाने की सूचना पर थाना भिलाई नगर पुलिस व्दारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की पता उड़िया बस्ती वार्ड क्रमांक 28 क्वाटर नबंर 05 सेक्टर 05 भिलाई का होना बताया।

आरोपी के कब्जे से एक स्टील का चाकू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी:- विक्रम उर्फ विक्की पता उड़िया बस्ती वार्ड क्रमांक 28 क्वाटर नबंर 05 सेक्टर 05 भिलाई

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button