
दुर्ग। दिनांक 28.08.2025 को प्रार्थी अरूण कुमार मिश्रा थाना भिलाई भट्ठी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर 1 भिलाई में दृष्टिकोण नाटय संस्था में सदस्य है प्रतिदिन की तरह दिनांक 27/08/25 को संस्था का गेट रात 08/00 बजे बंद हो गया था कि दिनांक 28/08/2025 को सुबह संस्था के डायरेक्टर कौशल कुमार उपाध्याय से पता चला कि संस्था मे चोरी हो गया है।
तब प्रार्थी जाकर देखा तो कक्ष का ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा पडा था आलमारी एवं पेटियां खुला पडा था जिसे चेक किया तो दृष्टिकोण नाटय संस्था के रूम मे रखे पुरानी एक नृत्यकलानुमा पीतल की मुर्ति जिसमें लकडी का बेस लगा हुआ एवं छोटे बडे पीतल के कप तथा लोहे के अन्य सामान नही था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सामानों को चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना भिलाई भटूट्टी में अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 331 (4), 305 (ए), 3 (5) बी. एन. एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अनमोल कुजुर एवं अमित कुमार निषाद निवासी सुभाष चौक के पास खुर्सीपार जोन 02 भिलाई के रहने वाले बताये।
घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय सदर को रात्रि में नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर 01 भिलाई के रूम से मशरूका चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये एक नृत्यकलानुमा पीतल की मुर्ति, छोटे बडे पीतल के कप तथा लोहे के अन्य सामान एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत दिनांक 29.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी के सहायक उप निरीक्षक पुनीत राम वर्मा , आरक्षक आशीष सिंह, संजीव ओझा तथा ACCU टीम दुर्ग की विशेष भूमिका रही।
अपराध क्रमांक:- 120/2025
धारा 331(4),305 (ए) ,3(5) बी.एन.एस.
नाम आरोपी:- (1) अनमोल कुजुर साकिन राजीव नगर जोन 2 खुर्सीपार सुभाष चौक के पास भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
(2) अमित कुमार निषाद साकिन राजीव नगर जोन 02 खुर्सीपार सुभाष चौक के पास भिलाई थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग
जप्त सामाग्री:-
एक नृत्यकलानुमा पीतल की मुर्ति, छोटे बड़े पीतल के कप तथा लोहे के अन्य सामान कीमती करीब 30,000/- रूपए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




