सड़क सुरक्षा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, छात्रों ने रखा बेबाक नजरिया स्वामी आत्मानंद विद्यालय में हुआ आयोजन…

दुर्ग/ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा के विविध पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात पुलिस दुर्ग की प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा सम्मिलित हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
विशेष रूप से उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट उपयोग की अनिवार्यता, यातायात संकेतों का पालन, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र–छात्राओं में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा भावी पीढ़ी को अनुशासित व जिम्मेदार यातायात उपयोगकर्ता के रूप में तैयार करना रहा। इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए विचारों के माध्यम से समाज में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का संदेश प्रसारित हुआ।
सार्वजनिक अपील
यातायात पुलिस, दुर्ग समस्त नागरिकों से आग्रह करती है कि सड़क पर चलते समय निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




